logo

लातेहार में नाबालिग आदिवासी लड़की से रेप, फिर मर्डर; इस हाल में मिला शव

sucide8.jpeg

लातेहार 

झारखंड के लातेहार जिले से नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ रेप और फिर हत्या की खबर मिल रही है। पुलिस को चंदवा के रेलवे ओवरब्रिज के पास से नाबालिग लड़की का शव मिला है। शव की हालत देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि लड़की की हत्या करने से पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। दोषियों की गिरफ्तारी के लिए तत्काल छापेमारी शुरू कर दी गयी है। शव मिलने के बाद से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपी शीघ्र पकड़े जायेंगे। इस आश्वासन के बाद लोगों ने धऱना-प्रदर्शन का इरादा फिलहाल स्थगित कर दिय है। 

क्या है पूरा मामला 

मिली खबर में बताया गया है कि नाबालिग का शव मिलने की खबर से लोग बड़ी संख्या में चंदवा थाना के इर्दगिर्द जमा होने लगे। भीड़ का इरादा थाना का घेराव करने का था। लेकिन थाना प्रभारी शुभम कुमार ने उनको किसी तरह शांत किया। थाना प्रभारी ने लोगों औऱ प्रेस को बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी जल्द से जल्द होगी। इस मामले में किसी भी तरह के दोषी को बख्शा नहीं जायेगा। वहीं लोगों के कहना है कि नाबालिग लड़की अपने कुछ सहेलियो के साथ छठ महापर्व पर घाट गयी हुई थी। इसी के बाद लड़की के साथ हादसा हुआ है। 

लोगों से शांति बनाये रखने की अपील 

इधर थाना प्रभारी शुभम कुमार ने बताया कि मामले में अभी कुछ कहना जल्दीबाजी होगी। हत्या क्यों की गयी या हत्या के पहले नाबालिग के साथ रेप हुआ, इन सभी बातों का खुलासा पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल उन्होंने स्थानीय लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की है। फिर भी खबर लिखने तक, इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस सभी एंगल से इस मामले की जांच-पड़ताल में लगी हुई है।